अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय

अनुष्का शर्मा एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई सारी प्रसिद्ध फिल्मों जैसे पीके, सुल्तान इत्यादि में काम किया है। अनुष्का ने 2007 में फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर शुरू किया था। उन्होंने शुरुआत में एक मॉडल बनने की सोची थी उसके बाद में धीरे-धीरे फिल्मों में आ गई। उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान इत्यादि के साथ भी फिल्मों में अभिनय किया। 2017 में उन्होंने विराट कोहली के साथ शादी की और 2021 में उन्हें एक पुत्री की प्राप्ति हुई। अनुष्का के जीवन की बहुत सारी रोचक बातें हैं आइए जानते हैं।

अनुष्का शर्मा – परिचय

  1. व्यक्तिगत जानकारी
नामअनुष्का शर्मा
जन्म01 मई 1988, अयोध्या, उत्तरप्रदेश (भारत)
माताआशिमा शर्मा
पिताअजय कुमार शर्मा (इंडियन नेवी कर्नल)
भाईकर्णेश शर्मा (बड़ा भाई)
पतिविराट कोहली
पुत्रनहीं
पुत्रीवामिका
उम्र33 साल (2021 में)
  1. अन्य जानकारी
शिक्षा B.A., बैंगलोर यूनिवर्सिटी से
खानपानशाकाहारी
ऊंचाई 5 फुट 9 इंच (लगभग)
वजन55 किलो (लगभग)
फिल्मेंपीके, सुल्तान, सुई-धागा, रब ने बना दी जोड़ी, व अन्य
अवॉर्ड्सफिल्मफेयर अवॉर्ड्स, बेस्ट महिला एक्ट्रेस अवॉर्ड
प्रसिद्धि का कारणअभिनेत्री
धर्महिंदू
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स50.6 मिलियन (27 जून 2021 को)
टि्वटर फॉलोअर्स22.4 मिलियन (27 जून 2021 को)
नेटवर्थ (2021 में)45.83 करोड़ (लगभग)
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का परिचय

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या, उत्तरप्रदेश (भारत) में हुआ था । उसके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय नेवी में एक कर्नल ऑफिसर हैं तथा माता आशिमा शर्मा एक ग्रहणी है। उसका बड़ा भाई कर्णेश शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर है जिसने पहले इंडियन मर्चेंट नेवी ज्वाइन भी की थी।

 अनुष्का के पिता एक नेवी ऑफिसर थे जिसकी वजह से उसे कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। वह बेंगलुरु में ही पली-बढ़ी तथा बेंगलुरु के एक आर्मी स्कूल में उसकी शुरुआती पढ़ाई हुई। उसके बाद अनुष्का ने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी के माउंट कार्मेल कॉलेज से बी. ए.. किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने आप को एक नेवी ऑफिसर की बेटी बताने में गर्व महसूस करती हैं बजाय की एक्ट्रेस बताने में।

अनुष्का शर्मा की फिल्में (Anushka Sharma’s Movies)

वर्षमूवी का नामअनुष्का का रोल
2008रब ने बना दी जोड़ीतानी साहनी
2010बदमाश कंपनी बुलबुल सिंह
2010बैंड बाजा बारातश्रुति कक्कड़
2011पटियाला हाउससिमरन चग्गल
2011लेडीज वर्सेस रिकी बहलइशिका देसाई
2012जब तक है जानअकीरा राई
2013मटरू की बिजली का मंडोलाबिजली मंडोला
2014पीकेजगत जगु
2015NH10 मीरा
2015बॉम्बे वेलवेटरोजी नोरन्हा
2015दिल धड़कने दोफाराह अली
2016सुल्तानआरफा हुसैन 
2016ए दिल है मुश्किलअलीजेह खान
2017फिलौरीशशि कुमारी
2017जब हरी मेट सिजलसेजल जोवरी
2018परीरूखसाना
2018संजूविन्नी डायज
2018सुईधागाममता
2018जीरोआफिया युसुफजाई भिण्डेर
2020अंग्रेजी मीडियमस्वयं (अनुष्का)
अनुष्का शर्मा की मूविज (Source: Wikipedia)
पुत्री वमिका को हाथ में लिए हुए अनुष्का और कोहली साथ में
2021: पुत्री वमिका को हाथ में लिए हुए अनुष्का और कोहली साथ में

अनुष्का शर्मा का कैरियर

अनुष्का शर्मा के शुरुआत समय में एक्टिंग के क्षेत्र में जाने का कोई मकसद नहीं था। वह एक जनरलिस्ट या मॉडलिंग क्षेत्र में जाना चाहती थी। वह स्नातक के बाद मुंबई चली गई। 2007 में उन्होंने इलाइट मॉडल मैनेजमेंट में मॉडलिंग के लिए आवेदन किया था। लैक्मे फैशन वीक में उन्हें इस मॉडलिंग के कार्य के लिए चुना गया। उस समय के बाद उन्होंने बहुत सारे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग का कार्य किया।

2008 में

 अनुष्का शर्मा ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म में मुख्य रोल अभिनेता शाहरुख खान को दिया गया था। जिसमें उन्होंने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का नाटक किया। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म थी जिसके लिए शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट महिला अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया।

2010 में

 2010 में शर्मा ने ‘बदमाश कंपनी’ क्राइम कॉमेडी फिल्म में मुख्य महिला का रोल निभाया। उसी वर्ष उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया। इन तीनों फिल्मों के लिए उन्होंने एक साथ ही डील साइन की थी। इस तीसरी फिल्म में भी उन्होंने पॉजिटिव समीक्षाएँ कमाई तथा अच्छी एक्ट्रेस के लिए खिताब भी जीता।

2011 में

2011 में ‘पटियाला हाउस’ फिल्म में अक्षय कुमार व शर्मा ने मुख्य रोल निभाया। यह फिल्म एक क्रिकेट प्लेयर की कहानी पर आधारित है जिसका रोल अक्षय ने निभाया है। उसी साल शर्मा ने रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में रोल निभाया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट हुई।

2012 में

2012 में अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ एक रोमांटिक फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम किया जिससे शर्मा ने फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता।

2013 में

2013 में हरियाणा के गांव में बनी फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में अनुष्का ने काम किया।

2014 में

2014 में बनी ‘पीके’ फिल्म में शर्मा ने शानदार रोल निभाया तथा प्रसिद्धि भी कमाई। यह आमिर खान को मुख्य रोल देते हुए बनाई गई थी जिसमें धर्म को मुख्य आधार बनाया गया था। शर्मा के बेहतरीन डायलॉग व एक्टिंग उसे अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाते है। पीके फिल्म ने ₹7 बिलीयन से भी ज्यादा का रिवेन्यू बनाया। 

2015 में

 2015 में शर्मा ने ‘NH10’ मूवी में अभिनय किया जिसमें उन्हें मुख्य किरदार का रोल दिया गया था। इस फिल्म में एक्टिंग करने से पहले उन्होंने 3 महीने की तैयारी करके स्टैमिना बनाया। फिल्म में एक दंपति की कहानी है जिनका जीवन क्रिमिनलों के साथ एनकाउंटर करने के बाद खतरे में पड़ जाता है।

 ‘बॉम्बे वेलवेट’ फिल्म जो कि ज्ञान प्रकाश की किताबों पर आधारित थी उसमें भी शर्मा ने रोल निभाया। यह फिल्म प्राचीन समय के लोगों को दर्शाती है जिसके लिए शर्मा ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई थी।

2016 में

2016 में अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘सुल्तान’ में मुख्य अभिनेत्री का रोल अदा किया। शर्मा के पास एक शारीरिक मजबूत शरीर नहीं था फिर भी उन्होंने एक अच्छा रोल निभाया। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान पर आधारित थी जिसका रोल सलमान खान ने किया है। फोन को सजीव बनाने के लिए उन्होंने हरियाणवी डायलॉग भी सीखें। फिल्म ₹5 बिलियन से भी ज्यादा का रिवेन्यू बना पाई ।

 उसी वर्ष उन्होंने ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणवीर कपूर, तथा ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। यह फिल्म भी ₹2 बिलियन से भी ज्यादा का रिवेन्यू बना पाई।

2017 में

2017 में ‘फिलौरी’ कॉमेडी फिल्म में अनुष्का शर्मा व दिलजीत दोसांज ने अभिनय किया। इस फिल्म में शर्मा ने एक गाना भी गाया था। इसके बाद ‘जब हैरी मेट सिजल’ फिल्म में शर्मा ने तीसरी बार शाहरुख खान के साथ अभिनय किया, परंतु ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फैल रही। 

2018 में

 खौफनाक फिल्म ‘परी’ में शर्मा ने एक युवा महिला – रुखसाना का किरदार निभाया है। यह फिल्म ₹400 मिलियन का रेवेन्यू बना पाई। इसके बाद शर्मा ने राजकुमार हीरानी की मूवी ‘संजू’ में अभिनय किया। यह फिल्म बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती संजय दत्त की जीवनी पर आधारित थी। रणवीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया था। यह फिल्म भी लगभग ₹5 बिलियन से ज्यादा का रेवेन्यू बना पाई।

2018 की सुई धागा फिल्म यशराज फिल्म्स के द्वारा उत्पादित की गई थी जिसमें शर्मा व वरुण धवन ने एक दंपति का रोल निभाया। यह फिल्म एक गरीब दंपति की है जो कपड़े का बिजनेस शुरू करके अपने आप को सफल बनाते हैं।

2020 में

2020 में शर्मा ‘पाताल लोक’ फिल्म में दिखाई दी जो कि अमेजॉन प्राइम पर रिलीज की गई थी। इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स पर ‘बुलबुल’ को रिलीज किया। अभी वह ‘माई’ मूवी पर काम कर रही है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगीा

अनुष्का और विराट एक दूसरे की बाहों में
अनुष्का और विराट दोनो साथ में

अनुष्का शर्मा का व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)

 अनुष्का शर्मा ने 2013 से विराट कोहली के साथ डेट पर जाना शुरू किया। उन्होंने इस रिश्ते के बारे में कभी  सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। और मीडिया व लोगों के बीच में गलतफहमी चलती रही। 

11 दिसंबर 2017 को दोनों ने विवाह कर लिया। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक पुत्री को जन्म दिया जिसका नाम वामिका है। अनुष्का शाकाहारी है। उसका परिवार हरिद्वार के अनंत बौद्ध आश्रम के स्वामी आनंद बाबा को मानता है और हर वर्ष वहां पर धाम में जरूर जाते हैं। अनुष्का भी साल में कम से कम एक बार उस धाम पर जरूर जाती है।

इंस्टाग्राम व ट्विटर पर फॉलोअर्स

अनुष्का शर्मा के सोशल हैंडलफॉलोअर्स की संख्या ( 27 जून 2021 को)
इंस्टाग्राम50.6 मिलियन
टि्वटर22.4 मिलियन

अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ (Anushka Sharma Net Worth)

 अनुष्का शर्मा इंडिया की तीसरी उच्चतम भुगतान वाली अभिनेत्री हैं। वर्तमान समय में शर्मा के पास लगभग US$9 मिलियन की नेट वर्थ है।

दान व अन्य सामाजिक कार्य (Charity & Other Works)

अनुष्का ने भारतीय महिलाओं और लड़कियों को पढ़ाने के लिए दान दोती है। वह भारत की महिलाओं का सशक्तिकरण करना चाहती हैं ताकि महिलाएं भी अपने दम पर कुछ कर सकें।

 उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए भी सहायता प्रदान की है। वह चाहती है कि जीव-जंतुओं की हत्या ना की जाए। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से कई सारे मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडर को भी मदद की है और एक लाइन से उन्हें संबंधित किया है – “हम हैं हैप्पी।”

 उन्होंने चीन में कुत्तों के मांस के लिए लगने वाले मेले का विरोध किया है, जिससे पता चलता है कि वह जीव हत्या के खिलाफ है। 

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Share via
Copy link