Mahatma Gandhiji Quotes in Hindi – नमस्कार दोस्तों! इस पोस्ट में हम आपके लिए महात्मा गांधी जी के अनमोल वचन को लेकर आए हैं। गांधी जी ने अपने जीवन के दौरान बहुत सारे अनुभव प्राप्त किए। मुख्यतः ये अनमोल वचन उनकी रचनाओं में लिखे गए हैं।
इस पोस्ट में हमने गांधी जी के सबसे प्रसिद्ध अनमोल वचनों को ही संग्रहित किया है, हालांकि उन्होंने बहुत सारे अनमोल वचन दिए हैं।
महात्मा गांधी जी का संक्षिप्त परिचय (Short Biography of Mahatma Gandhi Ji)
नाम | महात्मा गांधी जी |
वास्तविक नाम | मोहनदास करमचंद गांधी |
जन्म | 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर, भारत |
पिता | करमचंद गांधी |
माता | पुतलीबाई गांधी |
पत्नी | कस्तूरबा गांधी |
पुत्र | हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास |
रचनाएं | हिन्द स्वराज, द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ |
मृत्यु | 30 जनवरी 1948, नई दिल्ली, भारत |
उम्र | 78 वर्ष |
महात्मा गांधी के अनमोल वचन 1-15 तक (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi 1-15)
महात्मा गांधी के अनमोल वचन –

इस तरह जियो कि तुम कल मर जाओगे, सीखो इस तरह कि तुम हमेशा जिओगे।
एक आंख के लिए दूसरी आंख, सिर्फ इस दुनिया को अंधा बनाएगी।
प्रसन्नता तब है जब आप जो सोचते हो, आप जो कहते हो, और जो करते हो – ये सभी एक दूसरे के साथ तारतम्य में हो।
कमजोर कभी माफ नहीं कर सकता। मजबूत लोगों का यह धर्म है कि वे दूसरों को माफ करें।
भविष्य, आज आप जो कर रहे हैं उस पर निर्भर करता है।

पहले वो आपकी अपेक्षा करेंगे, बाद में आप पर हसेंगे, उसके बाद आप से लड़ेंगे और उसके बाद आप जीत जाएंगे।
अपने आप को ढूंढने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दूसरों की सेवा में खो जाओ।
ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, यह इंसान की अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
हर रात जब मैं सोने जाता हूं, मैं मर जाता हूं। अगली सुबह जब मैं उठता हूं तब मेरा पुनर्जन्म होता है।
आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक समुद्र है। यदि इस समुद्र में कुछ बूंदे गंदी हैं तो समुद्र गंदा नहीं बन जाता है।
Mahatma Gandhi Ji quotes in Hindi

आपको ही बदलाव बनना पड़ेगा अगर आप इस दुनिया में कुछ बदलाव देखना चाहते हो।
एक उदारवादी तरीके से, आप इस पूरी दुनिया को हिला सकते हैं।
गरीबी हिंसा का सबसे खतरनाक रूप है।
एक संसार की महानता को इस तरह से मापा जा सकता है कि इसके जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।
आत्मसम्मान को किसी भी सोच विचार की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें – भगवत गीता के अनमोल वचन
महात्मा गांधी के अनमोल वचन 15-30 तक (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi 15-30)
महात्मा गांधी के अनमोल वचन (Mahatma Gnadhi quotes) –

आपका स्वास्थ्य ही सच्ची दौलत है ना कि सोने-चांदी के जेवरात।
मनुष्य विचारों का उत्पाद है। वह जो भी सोचता है वही बन जाता है।
किसी चीज में विश्वास करना, परंतु इसमें नहीं जीना; बेईमानी है।
जो यह जानते हैं कि कैसे सोचना है उनको अध्यापकों की आवश्यकता नहीं है।
यीशु आदर्श और प्रशंसनीय है, परंतु तुम क्रिश्चियन लोग उनके जैसे नहीं हो।

तुम मुझे बेड़ियों में जकड़ सकते हो, यातनाएं दे सकते हो, मेरे शरीर को खत्म कर सकते हो, पर तुम मेरे दिमाग को कैद नहीं कर सकते हो।
कोई भी बिना मेरी अनुमति के मुझे आघात नहीं पहुंचा सकता है।
हर किसी को अपने में से शांति प्राप्त करनी है और शांति बाहरी परिस्थितियों से अप्रभावित होनी चाहिए।
बुराई के साथ ना जुड़ना भी एक तरह का कर्तव्य है। यह कर्तव्य एक तरह से अच्छाई के साथ जुड़ना ही है।
मैं हमेशा मनुष्यों के अच्छे गुणों को देखता हूं। मैं गलत ना भी हूं तो भी मैं दूसरे व्यक्तियों की कमियों को नहीं निकालता हूं।

इस संसार में मनुष्य की आवश्यकता के लिए पर्याप्तता है परंतु मनुष्य के लालच के लिए नहीं।
इस संसार में चिंता के समान दूसरा कोई नहीं है जो शरीर को खा जाए। और वह जिसको भगवान में विश्वास है उसे शर्मिंदा होना चाहिए किसी भी चीज के खातिर चिंता करने के लिए।
आस्था कोई समझ लेना नहीं है परंतु यह एक अवस्था है जिसमें आगे बढ़ा जाता है।
अगर मेरे अंदर हास्यवृत्ति (सेंस ऑफ ह्यूमर) ना होता तो मैं बहुत पहले ही खुदकुशी कर चुका होता।
अगर जनता का समर्थन ना भी हो तो भी सत्य खड़ा रहता है, यह आत्म निर्भर है।
GandhiJi quotes in Hindi
महात्मा गांधी के अनमोल वचन 30-45 तक (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi 30-45)

आप जो कुछ भी करते हैं वह आपको थोड़ा लग सकता है परंतु सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप इसे करिये।
मैं तुम्हारे ईसा मसीह को पसंद करता हूं परंतु क्रिश्चियन को पसंद नहीं करता। आपके क्रिश्चियंस ईसा मसीह की तरह बिल्कुल भी नहीं है।
न्याय जो प्रेमपूर्वक दिया जाता है वह आत्मसमर्पण है और न्याय जो कानून देता है वह सजा है।
हर कोई जो इच्छा रखता है अपने अंदर की आवाज को सुन सकता है। यह प्रत्येक व्यक्ति में है।
मैं हमेशा राष्ट्रीय पोशाक पहनता हूं क्योंकि यह पूर्ण स्वभाविक है और भारतीयों के लिए बनी है।

जहां प्रेम है वहां भगवान भी है।
इस दुनिया में बहुत भूखे लोग हैं। भगवान उनके सामने प्रकट नहीं हो सकता है सिवाय भोजन के रूप में।
मनुष्य को अपना भाग्य निर्माता माना जाता है। यह आंशिक रूप से सत्य है, वह अपना भाग्य बना सकता है यदि केवल उसे महाशक्ति के द्वारा अनुमति दी जाए तो।
एक धर्म जो प्रायोगिक मामलों में कोई संबंध नहीं रखता है और ना ही उनको सुलझाने की मदद करता है, वह धर्म नहीं है।
हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कार्य के ऊपर पूर्ण तारतम्य पूर्वक उद्देश्य बनाएं। अपने विचारों को शुद्ध करने हेतु हमेशा उद्देश्य बनाएं और उसके बाद सब कुछ सही होगा।
Mahatma Gandhi Ji quotes in Hindi

निरंतर विकास जीवन का नियम है। मनुष्य जो हमेशा अपने आप को स्थिर रखने के सिद्धांतों में लगे रहते हैं वे अपने आप को गलत स्थिति में ला रहे हैं।
असहनीयता अपने आप में एक तरह से हिंसा का रूप है और सच्चे लोकतांत्रिक मनोभाव के विकास के लिए बाधा है।
अहिंसा आस्था की वस्तु है।
हर कोई अपने ध्यान से भगवान को प्रार्थना करता है।
यद्यपि हम उसे 1000 नाम से जान सकते हैं वह एक है और वह हम सभी के लिए समान है।
महात्मा गांधी के अनमोल वचन 45-60 तक (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi 45-60)
महात्मा गांधी के अनमोल वचन (Mahatma Gnadhi quotes) –

इस दुनिया के सभी धर्म अलग अलग हो सकते हैं परंतु वे सभी एक बात का दावा करते हैं कि जीवन में कुछ नहीं रहता है बस सत्य रहता है।
भगवान एक सत्य के रूप में मेरे लिए हमेशा ही कीमत से परे खजाने के रूप में रहे हैं। वह हम सभी के प्रति भी वैसे ही रहें।
जिसको भगवान में एकदम में आस्था है और जिसको भगवान से डर है, केवल वह बड़े संकल्प ठान सकता है।
भगवान को बुद्धिमता से अनुभव नहीं किया जा सकता है। बुद्धिमता जीवन में अधिकतम ऊंचाई तक ले कर जा सकती है, परंतु उससे ऊपर नहीं। यह आस्था और आस्था से उत्पन्न हुए अनुभव की बात है।
धर्म जीवन से कहीं अधिक है। याद रखिए किसी का अपना धर्म ही प्रत्येक मनुष्य के लिए सच्चा है, भले ही उसके धर्म को दार्शनिक तुलना में नीचे ठहराया जाए।
GandhiJi quotes in Hindi

हम ठोकर खा सकते हैं और गिर सकते हैं परंतु फिर से जरूर उठेंगे। अगर हम रणभूमि से ना भागे तो यही पर्याप्त होना चाहिए।
परंतु भगवान में मेरी आस्था के लिए, मुझे पागल इंसान रहना चाहिए।
एक कमजोर इंसान सिर्फ घटना की वजह से हैं। एक मजबूत और अहिंसक व्यक्ति किसी घटना की वजह से नहीं है
मनुष्य का स्वभाव प्रारंभिक रूप से बुरा नहीं है। क्रूर स्वभाव को प्रेम के प्रभाव के उपज के रूप में जाना गया है। आपको मानव स्वभाव को कभी भी निराश नहीं करना चाहिए।
प्रार्थना मांगना नहीं है, यह आत्मा की लालसा है। यह किसी की कमजोरी की रोजाना स्वीकृति है। प्रार्थना में हृदय के बिना शब्दों की तुलना में बिना शब्दों का हृदय होना बेहतर है।
Mahatma Gandhiji quotes in Hindi

मेरे लिए यह हमेशा से एक रहस्य रहा है, इंसान अपने ही अनुयायियों के तिरस्कार से अपने आप को कैसे गर्वित कर सकता है?
एक इंसान जो पूर्णतया मासूम था उसने इस संसार में दूसरों, यहां तक कि अपने दुश्मनों, की भलाई के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया हो और इस दुनिया की एक फिरौती बन गया हो। यही एक पूर्ण कार्य है।
गुस्सा अहिंसा का दुश्मन है और अभिमान एक राक्षस हैं जो इसको निगल जाता है।
यह भी पढ़ें – स्टीव जॉब्स के अनमोल वचन
अंतिम शब्द
महात्मा गांधी जी के अनमोल वचन (Gandhiji Quotes) प्रेरणादायी हैं। उनके ये अनमोल विचार उनकी पुस्तकों व अन्य रचनाओं से प्राप्त हुए हैं। गुलाम भारत को आजाद कराने में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहुत सारे संघर्षों के दौरान उन्होंने जो कुछ भी सीखा व जो कुछ भी अनुभव किया उन बातों को अपनी पुस्तक में व लोगों के साथ साझा किया। उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी ने भी उनके जीवन में बहुत सारा योगदान दिया।
हमें उम्मीद है दोस्तों आपने गांधीजी के इन कोट्स (Mahatma Gandhiji quotes in Hindi) से बहुत कुछ सीखा होगा। आपको जो अनमोल वचन सबसे अच्छे लगे हैं वो हमें कॉमेंन्ट करके जरूर बताना।
आखिर तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें – एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल वचन